हापुड़, जुलाई 27 -- Hapur News: शहर के अतिव्यस्तम स्वर्ग आश्रम रोड पर मेरठ खुर्जा रेलवे लाइन पर स्थित खुर्जा रेलवे फाटक पर जाम की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद शुरू हुई है। दोयमी फ्लाई ओवर का दायरा बढ़ाने की कवायद तेजी से चल रही है। जिसमें खुर्जा रेलवे फाटक पर भी फ्लाईओवर बनाने के संबंध में रेलवे अधिकारियों ने विस्तृत सर्वे रिपोर्ट तैयार कर स्वीकृति के लिए दिल्ली स्थित रेलवे के बड़ौदा हादस को भेज दी है। बड़ौदा हादस से हरी झंडी मिलते ही धरातल पर निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इस फ्लाई ओर के निर्माण से स्वर्ग आश्रम रोड पर रहने वाले लोगों के साथ साथ आस पास के गांवों के हजारों ग्रामीणों को राहत मिलेगी। वहीं पिछले दिनों सांसद अरुण गोविल ने इस फ्लाई ओवर के निर्माण के संबंध रेल मंत्री को पत्र भेजा था। जिसके बाद रेलवे के अफसर हरकत मे...