Hapur News: मेजर ध्यानचंद की 121वीं जयंती मनाई
हापुड़, अगस्त 30 -- Hapur News: क्षेत्र के हिम्मतपुर रोड स्थित आर एस एम सीनियर सेंकडरी स्कूल में शनिवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 121वीं जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक संदीप कुमार ने खो-खो प्रतियोगिता के टीम कप्तानों के बीच टॉस कराकर किया। इसके बाद प्रधानाचार्या डॉ. सीमा मलिक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया।खो-खो के अतिरिक्त, विद्यार्थियों ने वॉलीबॉल, कैरम बोर्ड और शतरंज जैसी प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया। इन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- हॉकी के जादूगर ध्यानचंद ने भारत को दिलाया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.