हापुड़, अगस्त 17 -- Hapur News: मुजफ्फरनगर, संवाददाता सावन मास के उल्लास के बीच आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। नाग पंचमी के पावन पर्व पर शामली रोड स्थित प्रसिद्ध दल्लू देवता मंदिर में नाग देवता की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वहीं सावन के तीसरे सोमवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के शिवालयों में शिव भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर मन्नतें मांगीं। यह भी पढ़ें- Nag Panchami 2026 Puja: कौन हैं सांपों की अधिष्ठात्री देवी, भगवान शिव से है खास नाता, नाग पंचमी पर दर्शननाग पंचमी की तैयारी शामली रोड स्थित ऐतिहासिक दल्लू देवता मंदिर में नाग पंचमी के अवसर पर सुबह से भक्तों की भारी भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं ने मंदिर में दूध, अक्षत अर्पित कर नाग देवता की विधिवत पूजा की। महिलाओं और बच्चों में मंदिर को लेकर विश...