Hapur News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का 11 विभागों को सौंपा जिम्मा
हापुड़, जुलाई 3 -- Hapur News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में हापुड़ को एक बार फिर अव्वल बनाने की कवायद शुरू हो गई है। सीडीओ श्रुति शर्मा ने 11 विभागों को योजना के पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने का जिम्मा सौंपा है। इसमें छह विभागों को 200-200 और पांच विभागों को 100-100 पात्र लाभार्थियों को पांच-पांच लाख का बिना ब्याज के ऋण मुहैया कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है, ताकि शासन से वर्ष-2026-27 में प्राप्त 1700 के लक्ष्य को पूरा किया जा सकें। उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को उद्यमी बनाने व स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की शुरूआत की थी। इस योजना के तहत पांच लाख तक के उद्योग के लिए सौ फीसदी ब्याज मुक्त ऋण बिना गारंटी के उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें परियोजना लागत का 10 फीसदी मार्जिन मनी अनुदान है। ऐसे में इस योजना के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.