हापुड़, अगस्त 6 -- Hapur News: हापुड़।बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव उपैड़ा निवासी एक व्यक्ति ने एक को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें बताया गया कि गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने धमकी दी है। पीड़ित का कहना है कि वह एक आपराधिक प्रकरण का शिकायतकर्ता है। जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इस मामले में आरोपी ने उसे जनामत मिलने के बाद देख लेने की धमकी दी है। एसपी के आदेश पर अब आरोपी के खिलाफ बाबूगढ़ थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव उपैड़ा निवासी सुधीर कुमार त्यागी ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह आपराधिक प्रकरण का शिकायतकर्ता है। जिसकी विवेचना बाबूगढ़ थाने में चल रही है। इस प्रकरण में आरोपी द्वारा अग्रिम जमानत के लिए प्रयागराज उच्च न्यायालय में याचिका प्रस्तुत की गई थी। 31 जुलाई को प्रकरण की प्रथम सुन...