हापुड़, सितम्बर 26 -- Hapur News: उच्च प्राथमिक विद्यालय घुंघराला हापुड़ में मीना के जन्मदिवस के अवसर पर मीना मंच के तत्वावधान में विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन मीना मंच की सुगमकर्ता शिक्षिका पूजा चतुर्वेदी द्वारा किया गया। एसआरजी भरत शर्मा नोडल मीना मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित रहे। शासनदेश अनुसार बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करना पोषण, स्वच्छता,कानूनी अधिकार आदि के लिए प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय में मीना मंच की गतिविधियां कराई जाती हैं। कार्यक्रम में पावर एंजेल्स राफिया (कक्षा 7), माहिरा (कक्षा 6) एवं आकिफा (कक्षा 8) ने सक्रिय सहभागिता की। बालिकाओं ने मीना के जीवन, बालिका शिक्षा, समानता, आत्मविश्वास एवं बालिकाओं के अधिकारों से संबंधित संदेश और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- Gauriganj News...