हापुड़, जुलाई 16 -- Hapur News: बुलंदशहर रोड स्थित मिनीलैंड द ग्लोबल स्कूल में कक्षा तीन एवं चार के विद्यार्थियों के लिए नर्सरी भ्रमण का आयोजन हुआ। जिसमें विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के पौधों, फूलों, औषधीय एवं सजावटी पौधों की जानकारी मिली। प्रकृति के प्रति प्रेम एवं पर्यावरणा संरक्षण की भावना विकसित की गई। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने पौधों की विभिन्न प्रजातियों, उनकी देखभाल एवं उनके महत्व के संबंध में रोचक जानकारी प्राप्त की गई। बच्चों ने उत्साहपूर्वक पौधों का अवलोकन किया। उनके प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासा का परिचय दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम भटनागर ने ऐसे शैक्षणिक भ्रमणों को विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। यह भी पढ़ें- बच्चों ने मां के नाम रोपित किए पौधे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...