हापुड़, अगस्त 26 -- Hapur News: सोमवार को पैगम्बर इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिवस पर शहर में स्थित दरगाह एवं मस्जिद नबी करीम में हजरत मुहम्मद साहब, उनके चार खलीफाओं एवं उनके नवासों के बालों का प्रदर्शन किया। दरगाह एवं मस्जिद नबी करीम के प्रबंधक इलियास जालिब के अनुसार हर वर्ष की भांति स्थित दरगाह, मस्जिद नबी करीम में हजरत मुहम्मद साहब के जन्म दिवस पर हजरत मुहम्मद साहब,उनके चार खलीफाओं, उनके नवासों हजरत हसन,हजरत हुसैन के मुए मुबारक एवं गेसुए मुबारक की जियारत सैयद खानदान के सुपुत्र सैयद इलियास जालिब द्वारा कराई गयी। मौलाना मुफ्ती खालिद कासमी ने भी हजरत मुहम्मद साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए लोगों को उनकी अच्छाईयों एवं समाज की उन्नति के लिए किये कार्यों के बारे में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Aligarh News: ईद मीलाद उन-नबी पर निकला जुलूस, ...