हापुड़, अक्टूबर 6 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला कोटला सादात में दो पक्षों के बीच हुए विवाद को निपटाने और पुलिस के नाम पर एक व्यक्ति द्वारा एक पक्ष से 22 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि आरोपी ने पांच हजार रुपये दूसरे पक्ष को देकर 17 हजार रुपये अपने पास रख लिए। पीड़ित ने आरोपी से शेष धनराशि मांगी लेकिन उसने वापस नहीं दिए। सोमवार देर रात अयोध्यापुरी चौकी पहुंचकर पीड़ित पक्ष ने हंगामा किया गया। पुलिस ने आरोपी से धनराशि वापस करा दी। वहीं आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला कोटला सादात निवासी फरजाना ने पुलिस को बताया कि रविवार को उसके पक्ष के राजा और बुलंदशहर के गुलावठी के शहजाद के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान शहजाद घायल हो गया था। इसके बाद मोहल्ले के एक व्यक्ति ने ...