Hapur News: मारपीट कर फल विक्रेता को किया घायल
हापुड़, सितम्बर 1 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र में सिकंदरगेट पानी के टंकी के पास एक फल विक्रेता के साथ दो लोगों ने गाली गलौज कर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भंडा पट्टी नविवासी आसिफ ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि वह सिकंदर गेट टंकी के पास फल का ठेला लगाता है। 29 अगस्त की रात को वह अपने ठेले पर था । तभी मोती कालोनी निवासी अमन व शुएब ने इसके ठेले पर आकर उसके साथ पैसे के लेन देन को लेकर गाली गलौज कर मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.