हापुड़, अगस्त 25 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम असौड़ा में मामूली विवाद ने बड़ा रूप धारण कर दिया। आरोप है कि आरोपी लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर घर में घुस गए और मारपीट कर और पथराव कर दिया। इस विवाद में जीजा साले घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम असौड़ा निवासी गौरव कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 29 जुलाई को वह अपने काम पर गया हुआ था। दोपहर को पड़ोसी पिन्टू की मोटर साईकिल उसके घर के बाहर खड़ी थी। पीड़ित की पत्नी नेहा रानी घर की सफाई कर रही थी, तभी पानी की कुछ छीटें मोटर साइकिल पर चली गई। जिससे नाराज होकर उदय, हनी, मोनू ने घर के बाहर आकर गाली गलौच करनी शुरू कर दी। पत्नी ने गाली देने से मना किया, और कहा कि वह बाइक की स...