हापुड़, अक्टूबर 12 -- Hapur News: महिला जागृति फाउंडेशन का द्वितीय स्थापना दिवस गांव टियाला के पंचायत घर में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तीकरण और समानता के प्रति समाज को जागरूक करना रहा। फाउंडेशन की संस्थापक गीता पेट्रिक ने बताया कि कार्यक्रम में शिक्षा के महत्व, सामाजिक न्याय, महान समाज सुधारकों के विचारों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष चर्चा की गई। गीता पैट्रिक ने कहा कि महिलाओं को शिक्षित, आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक महिला को समाज में सम्मान, समान अवसर और स्वाभिमान के साथ जीवन जीने का अधिकार मिलना चाहिए।महिलाओं और पुरुषों को खड़े होकर महिला सम्मान, बालिका शिक्षा, महिला सुरक्षा और भेदभाव के विरुद्ध निरंतर प्रयास क...