हापुड़, जुलाई 15 -- Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भड़ंगपुर के पास बुधवार को मयूरी और स्कूटी की साइड लग गई। हादसे में स्कूटी सवार एक महिला के हल्की चोट आ गई। इस पर गुस्साई महिला ने मयूरी चालक की धुनाई कर दी। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार बुलंदशहर जनपद के नरसेना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो महिलाएं स्कूटी पर सवार होकर आ रही थी। जैसे ही वहा बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में ग्राम भड़ंगपुर के पास पहुंची तो एक ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार एक महिला गिरकर घायल हो गई। हादसे में गुस्साई महिला ने ई-रिक्शा चालक की थपड़ लगाकर धुनाई कर दी। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। इसी बीच किस...