हापुड़, जुलाई 8 -- Hapur News: कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रजनीश त्यागी की अध्यक्षता में मोहल्ला गढ़ी निवासी सोएब सानू पुत्र शफाकत अली को नगर सचिव पद का मनोनयन पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद फुरकान, जिला सचिव मोहम्मद परवेज, उपाध्यक्ष एडवोकेट गुलफाम सैफी, आदेश शर्मा और साहिल सैफी ने बधाई दी। अध्यक्ष रजनीश त्यागी ने विश्वास जताया कि सोएब सानू पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों का निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ पालन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...