हापुड़, नवम्बर 21 -- Hapur News: जिले में दो दिवसीय विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान(एसएसआर) का आयोजन किया जा रहा है। विशेष अभियान के पहले दिन जनपद के 1147 मतदेय स्थलों पर बीएलओ मौजूद रहे। इस दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, नाम विलोपन, अपमार्जन और मतदाता सूची में किसी प्रवष्टि में संशोधन कराने वाले मतदाताओं की दिनभर बूथों पर भीड़ जमा रही। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: सभी बूथों पर विशेष अभियान दिवस पर जुटे मतदाता1147 बूथों पर विशेष अभियान जिले के 1147 बूथों पर पहले दिन शनिवार को निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का विशेष कैंप लगाया गया। इस दौरान सुबह दस बजे तक अपने-अपने बूथों पर बीएलओ मौजूद रहे। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने वाले लोगों को फार्म-6, नाम विलोपन व अपमार्जन के लिए फा...