हापुड़, अगस्त 31 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दादरी में मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों चोरी हो गए। आरोप है कि गांव का ही एक व्यक्ति चोरी कर ले गया है। जिसकी फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्राम दादरी निवासी अजीत सिंह ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि गांव में श्री महादेव मंदिर स्थित है। गांव के मंदिर में सीसीटीवी कैमरा लगा था। 29 अगस्त को मंदिर में लगा सीसीटीवी कैमरा और लाइट चोरी हो गया। फुटेज की जांच करने पर पता चला कि गांव निवासी एक युवक कैमरा ले गया है। इससे पहले भी मंदिर में चोरी हो चुकी हैं। चोरियों के कारण ही ग्रामीणों ने कैमरे लगवाए गए। उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया कि फुटेज की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी हुआ सामान बरामद किया जाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्द...