हापुड़, अक्टूबर 15 -- Hapur News: नवरात्र पर्व के पांचवे दिन देवी मंदिरों में मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता के जयकारों की गूंज रही। नित्य की तरह गुरुवार को भी श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था के साथ देवी मंदिरों व घरों में पूरे विधिविधान से पूजा-अर्चना किया। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक नवरात्र पर्व का उल्लास पूरे चरम पर दिखा। नौ दिन का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के अलावा अन्य भक्तों ने भी मां की आराधना की। स्कंदमाता की आराधना करना भक्तों के लिए काफी प्रेरणादायी व लाभकारी माना जाता है। गुरुवार को नवरात्र के पांचवे दिन भक्तों ने दुर्गा मंदिरों में माता रानी के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की स्तुति की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: स्कंदमाता की उपासना से भक्त की सारी इच्छाएं होती हैं पूरी, जीवन में आती है खुशियां,,,, प्रतिदिन की भाती भोर ...