हापुड़, अगस्त 14 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र के रमपुरा मोहल्ले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक भैंस को लेकर जा रहा था। अचानक भैंसा बेकाबू हो गया और उसने पास से गुजर रहे स्कूटी सवार पर हमला कर दिया। भैंसे के अचानक हमलावर होने से मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। स्कूटी सवार ने किसी तरह वहां से हटकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और भैंसे को नियंत्रित करने का प्रयास किया। लोगों का कहना है कि आवारा पशुओं के कारण आए दिन ऐसी घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने संबंधित विभाग से कार्रवाई की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...