हापुड़, जुलाई 9 -- Hapur News: भारी बारिश के बीच भाकियू संघर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर नगर के शहीद पार्क पर धरना दिया। यहां पर अधिकारियों को बुलाकर शीघ्र ही समस्या के निस्तारण करने की मांग की। अधिकारियों ने शीघ्र ही संबंधित जायज समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। भाकियू संघर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरजीत गुर्जर संगठन के युवा अध्यक्ष नितेश पंडित,जिला अध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर,अधिवक्ता अंबार अली,डॉ मनोज अधाना,चंद्र पाल,साजिद,अजय शर्मा सहित काफी कार्यकर्ताओं के संग नक्का कुआं के पास कार्यालय पर एकत्र हुए और पैदल शहीद पार्क पर पहुंचे। यहां पर गढ़ मेरठ रोड के गड्ढों में भरे गंदे पानी में बैठ गए। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: भ्रष्टाचार के विरोध में भाकियू ने घेरी सदर तहसील, किया धरना प्रदर्शन राष्ट्रीय अध्यक्ष सर...