Hapur News: भारत विकास परिषद युवा शक्ति ने मनाया तीज महोत्सव
हापुड़, अगस्त 9 -- Hapur News: भारत विकास परिषद युवा शक्ति द्वारा शनिवार की देर शाम दिल्ली रोड स्थित ग्रांड ऑर्चिड हॉल में भव्य तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिषद के लगभग 75 परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हॉल में सदस्यों की भारी उपस्थिति से पूरा वातावरण उल्लास और उमंग से सराबोर रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विदांशी गुप्ता द्वारा मनमोहक गणेश वंदना से किया गया। इसके पश्चात महिलाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में लकी ड्रॉ, कपल गेम्स एवं अन्य मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसमें परिषद के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जमकर आनंद लिया। यह भी पढ़ें- Haldwani News: बबीता और तनु बनीं तीज क्वीन तीज महोत्सव का विशेष आकर्षण सास-बहू सम्मान समारोह रहा। परिषद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.