हापुड़, जुलाई 27 -- Hapur News: गांव नुरपूर में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जन्मभूमि में कवि अवनीत समर्थ व सनातन परमार्थ ट्रस्ट (निपेन्द्र राणा) द्वारा नूरपुर महोत्सव साहित्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि गढमुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र तेवतिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 100 बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। इस दौरान देश के विभिन्न प्रांतों से पधारे सुप्रसिद्ध कवियों ने अपनी ओजस्वी, भावपूर्ण एवं प्रेरणादायी काव्य प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, सामाजिक चेतना, भारतीय संस्कृति तथा मानवीय मूल्यों का प्रभावी संदेश दिया। विधायक हरेंद्र तेवतिया ने ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को समाज में सकारात्मक चेतना जागृत करने वाला बताते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Bokaro News: डीसी की पहल पर खत्म हुआ आमर...