हापुड़, अक्टूबर 12 -- Hapur News: धौलाना। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। रविवार को अभिसूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने धौलाना क्षेत्र के गांव बझैड़ा कलां स्थित भारत डेयरी पर औचक छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान डेयरी परिसर में अस्वस्थकर परिस्थितियों में खोआ का निर्माण होता पाया गया। मौके पर स्वच्छता संबंधी कमियां मिलने पर टीम ने भंडारित 80 लीटर दूध को नियमानुसार नष्ट करा दिया। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने डेयरी से एक मिक्स मिल्क और एक खोआ का नमूना संग्रहित किया। यह भी पढ़ें- Hathras News: राज्य स्तरीय टीम ने छापेमारी कर लिए देशी घी, गाय का घी, ऑर्गेनिक घी व मिल्ट पाउडर के नमूने दोनों नमूनों ...