हापुड़, अक्टूबर 15 -- Hapur News: भारत विकास परिषद् शाखा हापुड़ के द्वारा शाखा स्तरीय 8 विद्यालयों का भारत को जानो प्रतियोगिता प्रश्न मंच का आयोजन आर्य समाज मंदिर हापुड़ में हुआ।दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम के गायन के साथ कार्यक्रम का आरम्भ किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय संयोजक संस्कार अमित सिंघल, प्रांतीय संयोजक भारत को जानो मुदित मोहन अग्रवाल और जिला प्रभारी प्रशांत बंसल मौजूद रहे। भारत को जानो प्रतियोगिता के प्रश्न मंच में जूनियर वर्ग में 8 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। जिसमें टैगोर पब्लिक स्कूल हापुड़ की टीम को प्रथम पुरस्कार और आरएसएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिंभावली की टीम को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। सीनियर वर्ग में यह प्रतियोगिता 7 विद्यालयों के मध्य कराई गई। जिसमें आर्य कन्या इंटर कॉलेज स्वर्ग आश्रम रोड हापुड़ को प्रथम पुरस्क...