हापुड़, अगस्त 30 -- Hapur News: धौलाना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास तोमर ने गांवों में जाकर सुनी लोगों की समस्याएं। पूर्व सांसद प्रोफेसर रमेश चंद तोमर के बेटे विकास तोमर गांव-गांव और क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। लोगों से सीधे संवाद और उनकी समस्याओं के समाधान के प्रयासों के चलते क्षेत्र में उनकी सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है। समर्थकों का कहना है कि पहले के मुकाबले विकास तोमर ने क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। विकास तोमर ने कहा कि जनता से जुड़कर उनकी समस्याओं को समझना और समाधान के लिए प्रयास करना मेरी प्राथमिकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...