हापुड़, अगस्त 4 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित प्रीत विहार में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जय भगवान शर्मा (पिंटू) के कार्यालय को चोरों ने निशाना बनाया। चोर दीवर में कूमल कर अंदर प्रवेश कर गए और वहां रखे 81500 रुपये, बैनामें आदि चोरी कर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलने पर अनेक भाजपाई और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं भाजपाई और आसपास के लोगों ने वारदात का जल्द पर्दाफाश कराने की मांग की है। जानकारी के अनुसार हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के कार्यालय के पास प्रीत विहार में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जयभगवान शर्मा उर्फ पिंटू प्रधान का महादेव प्रोपर्टीज के नाम से कार्यालय है। जिला उपाध्यक्ष का कार्यालय प्रतिदिन सुबह को पड़ोस मे...