हापुड़, जुलाई 11 -- Hapur News: पिलखुवा। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी विकास तोमर ने धौलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में पहुंचकर गांव के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, युवाओं और अन्य ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए जनसेवा के कार्यों की सराहना की। विकास तोमर ने कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद उन्हें समाज की सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है। उन्होंने क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहने का भरोसा भी दिलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...