हापुड़, अक्टूबर 11 -- Hapur News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के निर्देशन में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत ने रविवार को प्रदेश के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। इसमें गोल मार्केट निवासी संजय बाल्मीकि को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।बता दें कि हापुड़ के गोल मार्केट निवासी संजय बाल्मीकि वर्ष 1992 से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है। वह पूर्व में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और वर्तमान में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए कार्य कर रहे थे।अब पार्टी ने संजय बाल्मीकि को अनुसूचित मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह भी पढ़ें- यूपी भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष घोषित संजय बाल्मीकि ने बताया कि पार्टी ने ...