Hapur News: भागवत कथा में सनत कुमार और नारद की कथा सुनाई,भक्तों ने श्रद्धा भाव से सुनी भागवत कथा
हापुड़, सितम्बर 27 -- Hapur News: रजनी विहार कॉलोनी में रविवार को भागवत कथा के दूसरे दिन कथा का आयोजन किया गया। कथा वाचक पं. जयप्रकाश शास्त्री ने श्रद्धालुओं को सनत कुमार और नारद जी की कथा का वाचन करते हुए धार्मिक प्रसंगों की जानकारी दी। कथा के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर मुख्य यजमान देवेंद्र सिंह शिशोदिया, सुनील कुमार राणा, अनिल कुमार, मनोज तोमर, सतीश शर्मा, सुखवीर पंवार, मंजू सिंह, मधु सिंह, मूर्ति देवी, नर्मदा तोमर, लता, मीना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। व्यवस्था पं. रजनीश बृजवासी ने संभाली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.