हापुड़, नवम्बर 14 -- Hapur News: शनिवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी को दो थानों की पुलिस ने उनके आवास पर पहुंचकर होम अरेस्ट कर लिया। भाकियू का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष के नेत्तृव्य में गढ़ कार्तिक मेंला का जायजा लेने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष किसानों की विभीन्न समस्याओं को लेकर अवगत कराना था। लेकिन पुलिस ने इससे पहले उन्हे होम अरेस्ट कर लिया। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकताओं ने मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौपा है।

मुख्यमंत्री से मिलने की मांग जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्व में भी ऐतिहासिक गढ़ गंगा मेले में आते रहे हैं, लेकिन इस बार जनपद हापुड़ के किसानों, मजदूरों एवं ग्रामीणों के सामने अनेक गंभीर समस्याएं खड़ी हैं।...