हापुड़, जुलाई 2 -- Hapur News: हापुड़। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यालय पर बुधवार को एनसीआर अध्यक्ष युवा एकलव्य सिंह सहारा के नेतृत्व में किसान समीक्षा पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई तथा विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली और ग्रामीण विकास कार्यों में हो रही देरी को लेकर नाराजगी जताई गई। इस दौरान नवनियुक्त एनसीआर सचिव युवा राहुल चौधरी का पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। पंचायत की अध्यक्षता बाबा कमल सिंह ने तथा संचालन शेखर चौधरी व नौशाद खान ने किया। इस दौरान पंचायत में विभिन्न गांवों के प्रधानों ने आरोप लगाया कि कार्यकाल बढ़ने के बाद से संबंधित बीडीओ द्वारा विकास कार्य लगभग ठप कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों में बाधा न आने की बात करती है, ले...