हापुड़, जुलाई 29 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम असौड़ा में बुधवार की शाम को एक पुराने बरात घर का भवन का लेंटर भरभराकर गिर गया। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। मलवे में चार पशु दब गए। काफी मशक्कत कर उन्हें निकाला गया। हादसे में दो बछड़ों की मौत हो गई, जबकि गोवंश घायल हो गए। जिनका उपचार कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ग्राम असौड़ा में पुराने इंडियन बैंक के पास बारात घर स्थित है। इस बारात घर में कुछ समय पहले गोशाला बना दी गई थी। लेकिन गोशाला अन्य स्थान पर स्थानांतरित कर दी गई थी। इस पर आसपास के लोग यहां अपने पशु बांधने लगी। बुधवार को गांव निवासी सोनू के दो बछड़े और और गो वंश वहां बंधे थे। अचानक भवन का भरभराकर लेंटर गिर गया और मलवे में चारों पशु दब गए। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई।

ग्रामीणों की जुटान काफी संख्या में ग्राम...