Hapur News: भगवंतपुर में सदस्यता अभियान के तहत हुई नुक्कड़ सभा
हापुड़, सितम्बर 26 -- Hapur News: तहसील क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुर में सदस्यता अभियान के तहत नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। सभा में ग्रामीण किसानों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए उनके समाधान की मांग रखी। किसानों ने आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान, खाद की उपलब्धता नहीं होने, विद्युत विभाग द्वारा कथित उत्पीडऩ, चकबंदी में साठगांठ तथा तहसील और थानों में रिश्वतखोरी को प्रमुख मुद्दा बताया। ग्रामीणों ने कहा कि इन समस्याओं के कारण किसानों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभा में संगठन की गतिविधियों को गांव स्तर तक मजबूत करने पर भी चर्चा की गई।इस दौरान सरदार बलप्रीत सिंह को ग्राम अध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रदेश प्रवक्ता दिनेश त्यागी और जिला अध्यक्ष जीते चौहान ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.