Hapur News: भंडारे में भाजपा नेता ने प्रसाद ग्रहण कर की सेवा
हापुड़, नवम्बर 9 -- Hapur News: प्राचीन चण्डी मंदिर में अन्नकूट भंडारे का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अजीत तोमर अपने परिवारजनों और मित्रों के साथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया और सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। अजीत तोमर ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर सेवा करने से मन को शांति मिलती है। ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.