हापुड़, जुलाई 11 -- Hapur News: नगर की महावीर कलोनी में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शिक्षाविद और कवि राजकुमार हिंदुस्तानी के नेतृत्व में नुक्कड सभा का आयोजन किया गया । कवि राजकुमार ने कहा कि तेजी से बढ़ती जनसंख्या देश के लिए खतरा है |जनसंख्या बढ़ने से बेरोजगारी, बेकारी,कुपोषण के कारण राष्ट्र की प्रगति रूकती हैं |भारत (1.4 अरब) दुनिया के सबसे अधिक जनसंख्या वाले देशों में से एक बना हुआ है, जो विश्व की जनसंख्या का लगभग 17% प्रतिनिधित्व करता है। जूडो कोच सुबोध यादव ने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस हर वर्ष 11 जुलाई को मनाया जाने वाला कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य जनसंख्या सम्बंधित समस्याओं पर वैश्विक चेतना जागृत करना है। यह भी पढ़ें- विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता का संदेश, पहाड़ी बाबा काशीराम की जयंती भी मनाई समाज सेवी विवेक शर्मा ने कहा विश्व क...