हापुड़, अक्टूबर 15 -- Hapur News: मोदीनगर मार्ग स्थित श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हापुड़ की पांच छात्राओं ने असम में आयोजित राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में पांच मेडल जीते। वहां से लौटने पर विद्यालय में छात्राओं का स्वागत हुआ।प्रधानाचार्या मीनाक्षी यादव ने बताया कि 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक असम में आयोजित विद्या भारती की राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता के अंडर 19 वर्ग की छात्राओं ने 3 गोल्ड, अंडर 14 टीम की छात्राओं ने 2 सिल्वर पदक जीते हैं। साथ ही आगामी एसजीएफआई प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर विद्यालय एवं हापुड़ जिले का गौरव बढ़ाया। उन्होंने बताया कि विद्यालय की दो छात्राओं ने 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक फरीदाबाद में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करके दो सिल्वर पदक जीतकर गौरव...