हापुड़, सितम्बर 7 -- Hapur News: हापुड़ स्पूडी बैडमिंटन एकेडमी प्रांगण में एक यूनिटी कप बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। जिसमें खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता के आयोजक एडवोकेट अरविन्द कुमार ने बताया कि यह मुकाबला हापुड़ स्मैशर बनाम स्मैश वॉरियर के बीच हुआ। दोनों टीमों में 22-22 खिलाड़ी थे। दोनों टीमों के बीच 33 डबल्स मैच होने थे। जिसमें स्मैश वॉरियर टीम ने अपने 30वें मैच में ही 17 में 13 की बढ़त बनाकर चैंपियनशिप पर कब्जा जमा लिया। दोनों टीमों के कप्तान अजय कुमार एवं विकास चौधरी द्वारा सभी खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन की प्रशंसा की गई। आयोजक अरविंद एवं सहआयोजक भूपेन्द्र ने आभार जताया। इस दौरान अनेक गणमान्य लोग एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...