हापुड़, जुलाई 16 -- Hapur News: धौलाना क्षेत्र में एक निजी बैंक का करीब 35.30 लाख रुपये का बकाया ऋण न चुकाने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी कविता मीना सिंह के निर्देश पर गुरुवार को राजस्व विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरफेसी एक्ट के तहत पिपलहेड़ा गांव स्थित एक आवासीय संपत्ति को सील कर दिया। सीलिंग की प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्रशासन ने संपत्ति का कब्जा आधिकारिक तौर पर बैंक के सुपुर्द कर दिया है। यह कार्रवाई नायब तहसीलदार दिव्यांशी सिंह के नेतृत्व में गठित राजस्व टीम द्वारा की गई। कार्रवाई के दौरान टीम में निजी बैंक के अधिकारियों के साथ यूपीएसआईडीसी के इंचार्ज वरुण कुमार और हल्का लेखपाल टिंकू राम भी शामिल रहे। प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर आवासीय संपत्ति के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया और वहां विधिक कब्जा नोटिस चस...