हापुड़, अक्टूबर 15 -- Hapur News: बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में बारिश का पानी भरने और तेज हवाओं के चलते धान की पकी फसल जमीन पर बिछ गई है। इससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है। वहीं, खेतों में जलभराव के कारण धान की कटाई प्रभावित हो रही है, जिससे सरसों और आलू की बुवाई में भी देरी हो रही है। ऐसे में किसान मौसम की मार के साथ आर्थिक परेशानी से भी जूझ रहे हैं। किसानों का कहना है कि दिन-रात मेहनत करके तैयार की गई फसल को काटने का समय आया तो बेमौसम बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। खेतों में पानी भरा होने के कारण मजदूरों और मशीनों से फसल की कटाई करना मुश्किल हो रहा है। जमीन पर गिरी धान की फसल के दाने खराब होने का भी खतरा बना हुआ है। इसके अलावा बारिश और तेज हवाओं से गन्ने की फसल को भी नुकसान पहुंचने की आ...