हापुड़, जुलाई 3 -- Hapur News: दो दिन से हापुड़ में हल्की बूंदाबांदी हो रही थी, इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। गुरूवार की सुबह भी बारिश की बूंदे गिरी, इसके बाद कभी धूप तो कभी आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रही। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। एसी कमरों से बाहर निकलते ही लोगों का पसीना टपकने लगा। पिछले तीन दिन से हापुड़ में मौसम काफी महरबान था। रात में बारिश हो रही थी और दिन में बादल छा रहे थे। गुरूवार की सुबह भी आसमान घने काले बादलों से ढका था। सुबह सात बजे के आसपास बारिश की बूंदे भी गिरी, इससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: रिमझिम बारिश होने से मिली राहत लेकिन दोपहर को घने काले बादल छंटने लगे, ऐसे में कभी धूप तो कभी बादल छाने का दौर चलता रहा।धूप निकलने की वजह से मौ...