हापुड़, सितम्बर 25 -- Hapur News: सिंभावली, संवाददाता। क्षेत्र के बैंक में बुजुर्ग किसान से रुपये गिनने के बहाने ठगी करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव अक्खापुर निवासी उदयवीर सिंह ने थाने में तहरीर देकर उल्लेख किया है कि दो दिन पूर्व वह बैंक से 50 हजार रुपये निकालने के लिए आए थे। रुपये निकालने के बाद वहां खड़े एक युवक ने उनसे रुपये गिनने के लिए कहा। उसकी बात में आकर उन्होंने गड्डी दे दी। जिसके बाद युवक ने उस गड्डी से साढ़े नो हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...