हापुड़, जुलाई 31 -- Hapur News: बदलते मौसम में जनपद हापुड़ में बीमारियों का अटैक बढ़ गया है। गुरूवार को यहां जिला अस्पताल में बुखार के 10 मरीज भर्ती किए गए। जबकि संचारी रोग नियंत्रण माह के तहत 240 स्थानों पर मच्छरों का लार्वा नष्ट किया गया। चिकित्सकों ने लोगों को ऐसे मौसम में स्वास्थ्य संबंधित टिप्स दिए हैं। पिछले कई दिन से मौसम अपने रंग दिखा रहा है। कभी बारिश तो कभी तेज धूप ने बीमारियां बढ़ा दी हैं। यहां हापुड़ के अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। गुरूवार को जिला अस्पताल हापुड़ की ओपीडी में 835 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें 65 बुखार के मरीज रहे। यहां दस बुखार के मरीज भर्ती हैं। जिन्हें चिकित्सकों की टीम बेहतर उपचार उपलब्ध करा रही है। सीएमएस डॉ.हेमलता ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी में आने वाले सभी मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा ...