Hapur News: बीमारी के चलते गाजियाबाद के अस्पताल में हेड कांस्टेबल की मौत
हापुड़, जुलाई 12 -- Hapur News: पुलिस लाइन में तैनात एक हेड कांस्टेबल की गाजियाबाद के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इस सूचना से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजन में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन में तैनात हेडकांस्टेबल जितेंद्र कुमार का गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में लीवर में दिक्कत आने के कारण उपचार चल रहा था। वह पिछले काफी समय से चिकित्सा अवकाश पर चल रहे थे। जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों और पुलिस अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि जितेंद्र कुमार मूल रूप से अलीगढ़ जनपद के थाना खैर के ग्राम उदयपुर निवासी थे और वर्तमान में परिवार के साथ जनपद गौतमबुद्धनगर में दादरी रेलवे स्टेशन के पास रह रहे थे।बताया यह भी पढ़ें- पीएसी में तैनात दीवान का शव प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.