हापुड़, अक्टूबर 24 -- Hapur News: भारतीय शिक्षा बोर्ड के तत्वावधान में शनिवार को गांव भैना स्थित बीएस इंटरनेशनल स्कूल में द्वितीय राष्ट्रीय खो-खो खेल प्रतियोगिता-2026 का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि स्वामी पूर्णदेव महाराज और पूर्व मंत्री मदन चौहान ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर तथा फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत गान से हुई। स्कूल प्रबंधन ने स्वामी पूर्णदेव महाराज को पुष्प और पूर्व मंत्री मदन चौहान को सम्मानित किया। इसके बाद स्वामी पूर्णदेव महाराज ने टॉस कराया, जिसमें मदर टेरेसा पुणे, महाराष्ट्र की टीम ने टॉस जीता। इसके बाद आचार्यकुलम राजस्थान और मदर टेरेसा पुणे की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, र...