हापुड़, जुलाई 31 -- Hapur News: थाना क्षेत्र के उबारपुर बिजलीघर पर शुक्रवार को किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में पदाधिकारी और सदस्यों ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने गांव मोड़ी में बार-बार ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या को लेकर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अधिकारियों पर लापरवाही व भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। किसानों का कहना था कि गांव में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर बढ़ते विद्युत भार के मुकाबले पर्याप्त नहीं है, जिसके कारण वह लगातार फुंक जाता है। इससे ग्रामीणों और किसानों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है तथा खेती-किसानी सहित दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। धरने के दौरान किसानों ने गांव मोड़ी में 100 केवीए ट्रांसफार्मर के स्थान पर 250 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की है।...