Hapur News: बास्केटबॉल और वॉलीबॉल में खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक
हापुड़, अक्टूबर 27 -- Hapur News: देव मैमोरियल पब्लिक स्कूल में मंगलवार को जेएमएस वर्ल्ड स्कूल, हापुड़ में आयोजित अंतर-विद्यालयी प्रतियोगिता च्जेएमएस खेल महोत्सव-26 में कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। खेल महोत्सव में 30 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। देव मैमोरियल पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने अंडर-14आयु वर्ग की वॉलीबॉल तथा अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग की बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर कांस्य पदक हासिल किए। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताते हुए उन्हें सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधक राजेंद्र चौधरी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.