हापुड़, अगस्त 9 -- Hapur News: जनपद हापुड़ में आज संडे में सर्वाइकल कैंसर से रोकथाम के लिए बालिकाओं का वैक्सीनेशन का अभियान चलाया जायेगा। इसमें बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगेगी। शासन के आदेश पर सर्वाइकल कैंसर से रोकथाम के लिए जिले में बालिकाओं को वैक्सीन लगाई जा रही हैं। वैक्सीन के फायदें बताने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम कराये जा रहे हैं। अब सीएमओ के निर्देश पर आज संडे में बालिकाओं को वैक्सीनेशन कराने के लिए जिले में अभियान चलेगा। स्वास्थ्य मेलों में वैक्सीन लगाई जायेगी। सीएमओ डॉ.किशोर कुमार आहुजा ने बताया कि वैक्सीन लगाने के लिए जिले में अभियान जारी है। 14 वर्ष की बालिकाओं को वैक्सीन लगाई जा रही है। सरकारी अस्पतालों में सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन मुफ्त लगाई जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...