हापुड़, जुलाई 10 -- Hapur News: नगर में लगातार हो रही बारिश के बाद रेलवे रोड पर जलभराव की स्थिति बन गई। सड़क पर कई स्थानों पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, भीषण गर्मी से राहत मिलने के बाद बच्चों ने जलभराव को खेल का मैदान बना लिया। बच्चे सड़क पर भरे पानी में खेलते और मस्ती करते नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान रेलवे रोड पर हर वर्ष जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कत होती है। लोगों ने नगर पालिका से जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Rampur News: झमाझम बारिश से जलभराव, बढ़ीं दुश्वारियां यह भी पढ़ें- Amroha News: झमाझम बारिश से जलभराव बना लोगों की आफत यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: अनूपशहर में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-...