Hapur News: बारिश से चार मकान क्षतिग्रस्त, परिवारों ने भागकर बचाई जान
हापुड़, अगस्त 23 -- Hapur News: क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीण इलाकों में लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गांव हसुपुर में रविवार सुबह हुई तेज वर्षा के कारण चार लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए। अचानक दीवार और छत का हिस्सा गिरने से परिवारों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि सभी लोग समय रहते घरों से बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि मकानों में रखा घरेलू सामान क्षतिग्रस्त होने से परिवारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। गढ़ के गाँव हसुपुर निवासी भूरे, असलम, नफीस और शेरखान के मकान बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रही वर्षा से मकानों की दीवारें कमजोर हो गई थीं। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: बारिश के कारण मकान गिरा, परिवार ने प्रशासन से मदद मांगी रविवार सुबह तेज बारिश के दौरान अचानक छत और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.