हापुड़, अगस्त 21 -- Hapur News: थाना क्षेत्र के गांव सिखेडा में बुधवार की रात भारी बारिश के कारण एक घर की छत गिर गई। इस हादसे में घर में सो रहे देवेंद्र (29) और उनकी पत्नी कोमल (28) मलबे में दब गए। बुधवार 20 अगस्त की रात हुई तेज बारिश के कारण छत की मिट्टी फूलकर भारी हो गई थी, जिससे लकड़ी की कड़ियां टूट गईं। मलबे में दबे पति-पत्नी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल देवेंद्र और कोमल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- Banda News: बारिश से रिहायशी मकान ढहा, मलबे में गृहस्थी बर्बाद पीड़ित परिवार के मुखिया प्रेम सिंह ने बताया कि बारिश के कारण छत गिरी है। इस घटना के संबंध में उप जिलाधिकारी श्री राम...