हापुड़, जुलाई 11 -- Hapur News: हापुड़। तीन दिन से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। कई दशक बाद हुई तीन दिन लगातार बारिश ने पालिका के दावों की पोल खोल कर रख दी है। आसमान से बारिश शहर के लिए आफत बनकर बरस रही है। जबकि जंगल के लिए सोना बनकर बरस रही है। बारिश से शहर जलमग्न हो गया है। नाले और नालियों का पानी बरसात के पानी के साथ मिलकर सड़क पर बह रहा है। जिससे शहर की प्रमुख सड़कों से लेकर गली मोहल्लों में जलजमाव हो गया है। आलम यह है कि कई मोहल्लों में घरों के अंदर तक पानी भर गया है। जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लगातार बारिश ने नगर पालिका के ड्रेनेज सिस्टम की भी पोल खोल दी। बारिश 300 एमएम से ज्यादा पड़ गई जिसमें कई साल का रिकार्ड तोड दिया है。 यह भी पढ़ें- Hapur News: पुलिया हुई जाम, आधे शहर की जलनि...